आगरालीक्स… आगरा का 28 मई का प्रेस रिव्यू, टिवटर और केंद्र के बीच बढी रार, टिवटर ने कहा अभिव्यक्ति की आजादी के खतरों की चिंता, प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
टिवटर और केंद्र के बीच बढी रार, टिवटर ने कहा अभिव्यक्ति की आजादी के खतरों की चिंता, सरकार ने कहा दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र को न सिखाएं, फर्जी जानकारी देती पोस्ट को रोकेगा फैसबुक। यूपी में छह महीने तक हडताल पर रोक। केंद्र सरकार ने कहा पहले बेहतर था टीकाकरण, राज्यों के कारण पटरी से उतरा। यास से बिहार और झारखंड में बाढ जैसे हालात। पीएम मोदी आज करेंगे ओडिशा और बंगाल का दौरा, मेहुल को सीधे भारत भेजे डोमिनिका। वाराणसी में कोरोना निगेटिव मां ने संक्रमित बच्ची को दिया जन्म, दोनों ठीक, भरथना इटावा में फेरों के मंडप में दिल के दौरे से दुल्हन की मौत, छोटी बहन संग शादी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से विचार करने को कहा, चुनाव डयूटी में जान गंवाने वाले कोरोना योदृधा क्यों नहीं। देश को जुलाई में चौथा टीका मिलना संभव।

अमर उजाला
बच्चों के लिए अलग अस्पताल न दवा, पीआईसीयू एंबुलेंस भी नहीं, सरकारी और निजी अस्पतालों में 15 पीआईसीयू बेड।
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 30 जून के बाद दोबारा करना होगा आवेदन
एडीए ने खंदारी और अलकापुरी में सील किए अवैध निर्माण
लाल पत्थर से बनेंगी राजामंडी बाजार की दुकानें नो पार्किंग जोन बनाकर बाजार में केवल पैदल प्रवेश देने की तैयारी।
शिकायत पर शांतिवेद हॉस्पिटल ने लौटाए तीन लाख रुपये
प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, आज से राहत की उम्मीद

दैनिक जागरण
एक घंटे में मिला केंद्र, तीन घंटे में लगी वैक्सीन
ब्लैक फंगस के मरीज की निकालनी पडी आंख, 38 मरीज भर्ती
दावे हवाई, पहले दिन ही नगर निगम के लोहामंडी जोन में लापरवाही
अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण के लिए समय, शिकायतों का निस्तारण नहीं
पूर्व एनसीसी कैडेट थल सेना अधिकारी बनीं

हिंदुस्तान
ब्लैकमेलर ने युवती के फोटो किए वायरल
डॉक्टर को बंधक बनाकर घर में लूट करने वाले बदमाश 36 घंटे में पुलिस ने किए अरेस्ट
विवि में पाठयक्रमों की मंजूरी के बाद होगा प्रवेश
स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर फीस सहित देना होगा विवरण
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/