आगरालीक्स… आगरा का 29 मई का प्रेस रिव्यू, आगरा में इस साल नहीं बढेगा बिजली बिल, अलीगढ में जहरीली शराब ने ली 25 लोगों की जान.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
सीएम ममता बनर्जी ने समीक्षा बैठक में पीएम को कराया आधा घंटे इंतजार, बाद में अलग से मिलीं, रिपोर्ट थमाकर 15 मिनट में चली गईं। शुभेंदु अधिकारी को बुलाए जाने पर हुई नाराज, कहा मुझे प्रभावित इलाके का दौरा करना है। अलीगढ में जहरीली शराब ने ली 25 लोगों की जान, 14 की हालत नाजुक, जिला आबकारी अधिकारी सहित पांच निलंबित, पांच अरेस्ट। यूपी में इस साल नहीं बढेंगी बिजली की दरें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, कोरोना से अनाथ हुआ कोई बच्चा नहीं रहेगा भूखा, प्रशासन उठाएगा जिम्मेदारी। सात सोशल मीडिया मंचों ने माने नए भारतीय नियम। घरेलू हवाई यात्रा महंगी, 16 फीसद बढा किराया, अंतरराष्र्टीय उडानों पर 30 जून तक रोक। कोविड से जुडे उपकरणों पर आयात शुल्क से छूट 31 अगस्त से बढी।

अमर उजाला
1-48 करोड रुपये खर्च किए, यमुना में सीवेज बीते साल से ज्यादा, कैलाश से ताज तक तीन गुना प्रदूषित हुई यमुना। सिचाई के लायक भी नहीं बचा पानी
2-यमुना पार के वार्ड 66 के घाट बजरिया में गलियों में भरा नाले का पानी, महिलाओं ने लगा दिया जाम
3-करेला पांच रुपये महंगा, नीबू 20 रुपये उतरा
4-जिले के 139 तालाबों की 21 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा
5-फतेहाबाद रोड पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां बेटे की मौत

दैनिक जागरण
1-दूसरी लहर में आठ गुना बढे मरीज, सात गुना मौतें
2-7. 5 फीसद के लग चुकी है वैक्सीन
3-ब्लैक फंगस के मरीजों की आंख में लगाए गए इंजेक्शन
4-अधिक चार्ज वसूलने वाले हास्पिटल संचालक आग बबूला, वापस करने पड रहे रुपये
5-कालिंदी विहार में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या

हिंदुस्तान
1-कोरोना के 24 नए केस, नौ की मौत
2-तापमान बढा, चली तेज हवा
3-जिले के 50 फीसद छात्र आनलाइन पढाई से जुडे
4-पुलिस महकमे को मिले 97 जवान, खिले चेहरे
5-जंगल में पेड पर लटका मिला किशोर
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/