आगरालीक्स .(Agra News 29th May)..आगरा में टायर बस्र्ट होने पर कार ने स्कूटी सवार मां बेटे को चपेट में ले लिया, हादसे में मां बेटे की मौत।
आगरा में शुक्रवार रात को फतेहाबाद रोड पर जगजीवन राम चौक पर अर्टिगा कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई, इंस्पेक्टर ताजगंज उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि अनियंत्रित कार पहले पोल से टकराई, इसके बाद स्कूटी में जा घुसी।
मां बेटे की मौत
स्कूटी को कार ने चपेट में ले लया। स्कूटी से नगला टील ताजगंज निवासी 24 साल के अमित अपनी मां 55 साल की चंद्रकांता को लेर जा रहे थे। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड लिया। कार में तीन लोग बैठे हुए थे, वे मां और बेटे केा शहीद नगर के अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां मां और बेटे को डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।