आगरालीक्स.. आगरा एमएलसी में शिक्षक पद पर दूसरी बरीयता में भी निर्दलीय आकाश अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी से आगे, स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ असीम यादव.
आगरा का चार दिसंबर का प्रेस रिव्यू
सरकार ने कहा एमएसपी रहेगी, उसे छुएंगे तक नहीं, किसान अडे कहा संसद सत्र बुलाकर रदृद करें कानून, तल्खी कम, गतिरोध जारी, आठ घंटे चली चौथे दौर की बैठक, कल दोबारा बातचीत, किसानों ने कहा कारपोरेट छोटे किसानों की जमीनें हथिया लेंगे, सरकार ने कहा उनको जमीन खरीदने का अधिकार ही नहीं। किसानों ने सरकार का न पानी पीया ना खाना खाया। किसानों की यूपी गेट पर महापंचायत, दिल्ली यूपी के रास्ते बंद। किसानों के समर्थन में प्रकाश सिंह बादल ढींढसा ने लौटाए पदम सम्मान। सुप्रीम कोर्ट ने कहा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनना दूसरे के मौलिक अधिकारियों का हनन कहा दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें राज्य, दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा भारत में जनवरी में हो सकता है टीके का इस्तेमाल। पीएफआई के चेयरमैन ओएमए अब्दुल सलाम के ठिकानों पर ईडी के छापे। एमएलसी चुनाव में भाजपा ने तीन सीटें जीतीं, सेना में तीसरे डिप्टी चीफ के पद को मंजूरी, सैन्य अभियानों की जिम्मेदारी। टाइम मैगजीन की पहली किड आफ द ईयर बनीं गीतांजलि। मसाला किंग महाशय धर्मपाल गुलाटी नहीं रहे। घरेलू उडानों को 80 फीसद क्षमता तक इजाजत। सीआईएससीई के स्कूल जनवरी 2022 से खुल सकते हैं। एचडीएफसी के नए क्रेडिट कार्ड पर रोक। धर्मांतरण पर कानून के खिलाफ याचिका।
एमएलसी चुनाव आगरा
आगरा खंड एमएलसी चुनाव में शिक्षद पद पर प्रथम वरीयता में 2113 वोट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश वशिष्ठ से आगे चल रहे निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल दूसरे चरण में भी आगे चल हैं, उनकी जीत की औपचारिक घोषणा होनी है।
एमएलसी स्नातक में सपा के डॉ असीम यादव दो चरण की मतगणना के बाद आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी चल रहे हैं, भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह तीसरे नंबर पर हैं।

अमर उजाला रेलवे के 28 आइसोलेशन कोच में आठ माह में एक भी मरीज नहीं, 56 लाख रुपये की लागत से बने थे कोच।
सात दिसंबर को मेट्रो की आधारशिला रखने के बाद स्मार्ट सिटी के कार्यों का मुआयना कर सकते हैं सीएम योगी।
प्रदेश का आठवां सबसे प्रदूषित शहर रहा आगरा, एक्यूआई 331

दैनिक जागरण एमएलसी चुनाव, शिक्षक सीट पर प्रथम वरीयता में आगे रहे निर्दलीय आकाश अग्रवाल। कोरोना से एक और मौत, 167 की मौत, 54 नए संक्रमित
रोडवेज बस बालूभरे ट्रोला से टकराई, 20 यात्री घायल

हिंदुस्तान आगरा कैंट पर लगा आटोमैटिक कोच वाशिंग प्लांट
एसएन की योगिता हत्या केस में अब सात दिसंबर को सुनवाई
शास्त्रीनगर में भी बनेगा मेट्रो स्टेशन
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/