आगरालीक्स… आगरा का चार जून का प्रेस रिव्यू, आगरा में आज रात से दो दिन के लिए बंद हो जाएंगे बाजार, यूपी बोर्ड के 56 हजार छात्र प्रोन्नत।

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
यूपी बोर्ड की भी 12 वीं की परीक्षा रदद, 10 वीं बोर्ड और 11 वीं वार्षिक परीक्षा के औसत केआधार पर अंक देने का प्रस्ताव। कोरोना की एक और स्वदेशी वैक्सीन जल्द, बायोलाजिकल ई कंपनी बना रही टीका। जून अंत तक अमेरिका भारत में भेजेगा टीका। खाद घोटाले में राजद सांसद एडी सिंह अरेस्ट। पाकिस्तान में टीका नहीं तो वेतन नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने दो फैसलों में राजद्रोह और कोर्ट की अवमानना को किया स्पष्ट कह, नागरिकों को सरकार की आलोचना का अधिकार। कहा हिंसा या अव्यवस्था फैलाने का इरादा हो तो ही राजद्रोह। टीईटी पास होने का प्रमाणपत्र अब आजीवन मान्य होगा, फैसला 2022 से प्रभावी, अभी सात साल तक थी वैधता। अलीगढ में जहरीली शराब से 10 और लोगों की मौत, अभी तक 99 लोग गवां चुके हैं जान। केरल में दस्तक, 27 जून तक दिल्ली पहुंचेगा मानसून।

अमर उजाला
1-फेफडे खराब होने से हुई 96 फीसद की मौत, 80 पफीसद तक खराब हो गए फेफडे।
2-आगरा मेट्रो, ताज से आरबीएस तक बनेगी मेट्रो सुरंग।
3-बाजारों में उमड रही भीड, अनलॉक के दो दिन में दोगुने मिले संक्रमित।
4-श्मशान घाट से शाहजहां गार्डन के बीच 15 दिन बंद रहेगा यातायात
5-आगरा के मरीज की मौत के बाद फीरोजाबाद का हास्पिटल सील
6-अप्रैल और मई में 1 90 लाख लोगों ने निरस्त की यात्रा

दैनिक जागरण
1-कोरोना के 25 केस, एक की मौत
2-यमुना में डूबे चचेरे भाईयों के मिले शव
3-यूपी बोर्ड के 56 हजार छात्र हुए पास
4-स्नातक और परास्नातक के 4 11 छात्रों ने भरे परीक्षा फार्म
5-पार्षद 30 स्वास्थ्य केंद्रों को लेंगे गोद

हिंदुस्तान
1-ब्लैक फंगस के आज होंगे दो आपरेशन, एक मरीज की निकाली जाएगी आंख
2-कोरोना में पांच मासूलों की छिन गई मां, 17 ने खोया पिता
3-15 ब्लॉकों में मोबाइल वैन से होगा टीकाकरण

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/