आगरालीक्स… आगरा में अप्रैल और मई में करीब दो लाख लोगों ने ट्रेन की टिकट निरस्त कराई, रेलवे ने 8. 71 क
रोड रुपये रिफंड किए।
आगरा में अप्रैल और मई में कोरोना बेकाबू हो गया, इस दौरान स्पेशल ट्रेन चलती रहीं। मगर, आगरा मंडल से यात्रियों ने ट्रेन से सफर नहीं किया। आगरा मंडल में एक अप्रैल से 31 मई तक 1 9 लाख लोगों ने ट्रेन की टिकट निरस्त कराई।
8. 71 करोड का रिफंड
1. 9 लाख लोगों ने ट्रेन की टिकट निरस्त कराई। ट्रेन टिकट कराने पर 8 71 करोड रुपये यात्रियों को रिफंड किए गए।
टिकट कम खरीदी और रिफंड ज्यादा
आगरा मंडल में अप्रैल और मई में कम लोगों ने टिकट खरीदी और ज्यादा लोगों ने निरस्त कराई। इन यात्रियों को रिफंड किया गया। अप्रैल में 1 28 215 टिकट कैंसल कराई, इन्हें 5. 67 करोड रुपये रिफंड कि गए।
ट्रेन करनी पडी बंद
यात्रियों की संख्या कम होने पर ट्रेनों का संचालन भी बंद करना पडा, पैसेंजर ट्रेन बंद कर दी गई। आगरा दिल्ली इंटरसिटी से लेकर अन्य ट्रेनों का संचालन बंद रहा।