आगरालीक्स…आगरा में मोतीगंज और छत्ताबाजार खुले तो पुलिस ने की चेकिंग. दुकानों के बाहर आवश्यक वस्तुओं की रेट लिस्ट लगवाई… देखें फोटोज
आगरा में प्रशासन और व्यापारियों की बैठक के बाद सोमवार से खाद्यन्न सामानों की बिक्री करने वाली दुकानें और मार्केट खोले गए हैं. आज सुबह जब मार्केट खोले गए तो स्थानीय पुलिस द्वारा यहां कोविड के नियमों का पालन कराने के लिए चेकिंग की गई. यही नहीं पुलिस द्वारा आवश्यक वस्तुओं को उचित मूल्य पर बिक्री के लिए दुकानों के बाहर रेट लिस्ट भी लगवाई गई. पुलिस ने दुकानदारों व व्यापारियों से कहा कि वह कोविड नियमों का पालन करें और इसी के अनुरूप सामानों की बिक्री करें. किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी की शिकायत पर कार्रवाई की जा सकती है.

