Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Fake sanitizer & hand wash factory caught in Agra, 2 arrest…read full news
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Fake sanitizer & hand wash factory caught in Agra, 2 arrest…read full news

158

आगरालीक्स…आगरा में बन रहे थे नकली सेनेटाइजर, हैंडवॉश. एत्माद्दौला में पकड़ी गई फैक्ट्री. दो लोग अरेस्ट, भारी मात्रा में नकली सामान बरामद….पढ़ें पूरी खबर

एक ओर जहां लोग कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे हैं जो कि आपदा को अवसर समझकर गलत काम करने में लग जाते हैं. कुछ ऐसा ही मामला आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र से सामने आया है. यहां से पुलिस ने नकली सैनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है. पुलिस ने यहां से 2500 लीटर नकली सैनिटाइजर, हैंडवॉश, फिनाइल आदि बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को भी ब्लैक मार्केटिंग के आरोप में अरेस्ट किया है.

जानकारी के अनुसार एत्मादृदौला में कोविड 19 संक्रमण के बचाव के लिए लॉकडाउन हेतु चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कटरा वजीर खां में नकली सैनिटाइजर कंपनी चल रही है. इस पर पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए कटरा बजीर खां नवलगंज नुनिहाई रोड पर शीघ्र पहुंचकर एक बार में ही दबिश देकर मौके से नकली सै​नेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से करीब दो से ढाई हजार लीटर नकली सेनेटाइजर, हैंडवॉश की बोतलें आदि समान बरामद किया. पकड़े गए अभियुक्तों के नाम नीलेश जैन पुत्र स्व. कमलेश कुमार जैन निवासी जी—33 कर्मयोगी थाना कमला नगर तथा राजकुमार जैन पुत्र स्व. श्री अमरनाथ जैन निवासी 9 ए मीनाक्षीपुरम थाना कमला नगर हैं.

ये सामान किया बरामद
2500 लीटर नगली सैनेटाइजर, ब्रांड पैराडाइस
500—500 एमएल के 200 पीस टॉयलेट क्लीनर
500 एमएल के 300 पीस हैंडवॉश
500 एमएल के 500 पीस डिसवॉश
500 एमएल के 250 पीस ग्लास क्लीनर
500 एमएल के 500 पीस फ्लोर क्लीनर

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 20th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 20 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ चुनाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!