आगरालीक्स ….10 वीं छात्रा की हत्या, आगरा में एक युवक ट्रेन से कटा, श्मशान में मिला युवक का शव

आगरा और फिरोजाबाद में शनिवार सुबह तीन घटनाएं सामने आई हैं। आगरा के बरहन में ट्रेन से युवक कट गया, पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी घटना अछनेरा की है। यहां 24 साल का गुडडन गांव के श्मशान घाट में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
टूंडला में 10 वीं की छात्रा की हत्या
तीसरी घटना आगरा जिले से सटे टूंडला के एक गांव की है। यहां 10 की छात्रा की हत्या कर दी गई, छात्रा शुक्रवार दोपहर से गायब थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे, छात्रा का शव गांव के पास ही खेत में मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।