आगरालीक्स …..आगरा में हुए भीषण हादसे में चीख पुकार के बीच जान बचाने की जुगत, मरने वाले और घायलों की सूची जारी, बस के टैंकर से टकराने का प्राथमिक कारण भी आया सामने।
आगरा कानपुर हाईवे पर यमुना एक्सप्रेस वे के कट से 500 मीटर पहले फिरोजाबाद की तरफ से आ रही रोडवेज बस आगे खड़े टैंकर में जा घुसी। बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे 35 यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में दो की मात हो गई जबकि 10 घायल हैं।
नींद आने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस ड्राइवर को नींद आ रही है, संभवत नींद की झप्पी आने से हादसा हुआ है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही कारण पता चल सकेगा, यात्रियों ने भी बताया है कि ड्राइवर को नींद आ रही थी।
हादसे में दो की मौत
भीषण सड़क हादसे में बस के कंडक्टर राजेश कुमार उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई, इसके साथ ही एक अन्य म्रतक उम्र करीब 42 साल की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। 10 यात्री घायल हैं, इसमें से चार की हालत गंभीर है।
ये हुए घायल
36 वर्षीय अश्वनी और उनकी 32 वर्ष की पत्नी आकांक्षा निवासी कानपुर, राजकुमार पुत्र वीरेंद्र सरोठ,सादाबाद, रोहित पुत्र दीवान सिंह, मलपुरा, दिनेश पुत्र परदेशी निवासी महाराजगंज, सतेंद्र निवासी फिरोजाबाद, रघुवर सिंह निवासी फिरोजाबाद, थान सिंह निवासी सिरसागंज, अल्फाज खान निवासी फिरोजाबाद और बस ड्राइवर 38 वर्षीय योगेंद्र प्रताप।