Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra: Rotary club expressed concern about Corona’s third wave# agranews
टॉप न्यूज़

Agra: Rotary club expressed concern about Corona’s third wave# agranews

217

आगरालीक्स…आगरा में कोविड काल के दौरान लोगों की सेवा क्षेत्र की अहम भूमिका निभा रहा रोटरी क्लब..कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर को लेकर जताई चिंता.

रोटरी क्लब की नवीं इंटरसिटी मीट
कोरोना मरीजों की संख्या क्या बढ़ी, आॅक्सीजन संकट को लेकर सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक सांसें फूलने लगीं। ऐसे में रोटरी क्लब आक्सीजन प्लांट, आक्सीजन वैन जैसी कोशिशों से आक्सीजन की जरूरत को पूरा करने में जुटा है। इसके अलावा मरीजों के खाने, दवा, कोविड केयर सेंटर तक देश भर में प्रयास किए जा रहे हैं। यह कहना है रोटरी क्लब कोविड टास्क फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक महाजन का।
रविवार शाम रोटरी क्लब की नवीं इंटरसिटी मीट आयोजित हुई। इसमें कई शहरों के रोटरी अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह एक वर्चुअल मीट थी, जो कोविड द सैकेंड एंड थर्ड वेब पर आधारित थी। इसका मकसद कोविड मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए क्लब द्वारा और क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं, सरकार को क्या सहायता प्रदान की जा सकती हैं और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना था। रोटरी क्लब कोविड टास्क फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक महाजन ने रोटरी क्लब द्वारा कोविड की रोकथाम, बचाव और जागरूकता पर किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दिनेश शुक्ला ने बताया कि तमिलनाड़ु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में आॅक्सीजन वैन की सुविधा क्लब द्वारा शुरू की गई हैं। उत्तर प्रदेश में भी सरकार के साथ वार्ता का दौर जारी है और पोलियो मुक्त भारत में अहम भूमिका की तरह ही रोटरी क्लब कोरोना की रोकथाम पर यहां अहम भूमिका निभा सकता है।
चेयरमैन चीफ इंटरसिटी डिस्ट्रिक्ट मीट तरूण सक्सेना, आईपीडीजी किशोर कुमार, डीजीई मुकेश सिंघल, डीजीएन पवन अग्रवाल, डीजीएनडी विवेक अग्रवाल ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
लोगों को जागरूक करने के लिए एक डाॅक्टरों का एक पैनल डिस्कशन और संवाद कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें तकरीबन 700 से अधिक लोग कई शहरों से शामिल हुए और डाॅक्टरों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। डाॅक्टरों के पैनल में आगरा से रोटेरियन डा. सुरभि मित्तल, रोटेरियन डा. अशोक शर्मा शामिल थे। जनता और डाॅक्टरों के बीच मध्यस्थता रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के अध्यक्ष डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने की। साथ ही उन्होंने बताया कि आगरा में भी रोटेरियन डा. जयदीप मल्होत्रा और रोटेरियन डा. निहारिका मल्होत्रा के निर्देशन में आॅक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित और व्यवस्थित करने के लिए रोटरी क्लब की टीम काम कर रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी, सह आयोजक रोटरी क्लब काशीपुर, रोटरी क्लब उरई, रोटरी क्लब झाँसी रानी, रोटरी क्लब अलीगढ़ ओरा, रोटरी क्लब कानपूर ग्रीन की ओर से किया गया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

MLC Election Agra 2026: 45.95% voting for the Graduates’ constituency, and 56.28% for the Teachers’ constituency in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए स्नातक में 45.95 प्रतिशत तथा शिक्षक...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Faith, Devotion and Service: Shri Chitrakoot Dham Parivar to Visit Chitrakoot from Agra

आगरालीक्स…संत सेवा और सनातन धर्म जागरूकता के संकल्प के साथ चित्रकूट धाम...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

error: Content is protected !!