Sunday , 19 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Route Diversion: No vehicle will go towards Sikandra Chauraha due to Kailash fair…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Route Diversion: No vehicle will go towards Sikandra Chauraha due to Kailash fair…#agranews

547

आगरालीक्स…आगरा में कैलाश मेले को लेकर कोई भी वाहन सिकंदरा की ओर नहीं जाएगा- हाइवे पर दो दिन रहेगा रूट डायवर्जन. कोई भी वाहन सिकंदरा की ओर नहीं जाएगा. रावली, राजेश्वर और बल्केश्वर मंदिर में भी ये रहेंगी व्यवस्थाएं

आगरा में सावन माह के तीसरे सोमवार को कैलाश मंदिर पर मेला लगेगा। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था में 27 जुलाई की शाम 4 बजे से 29 जुलाई को मेला समाप्ति तक बदलाव रहेगा। 27 और 28 जुलाई को नो एंट्री नहीं खुलेगी। रात में भी यह जारी रहेगी। हाइवे पर वाहन नहीं चलेंगे। उन्हें बदले हुए मार्ग से गुजारा जाएगा। घर से निकलने से पहले अच्छी तरह डायवर्जन को समझ लें वरना नुकसान हो सकता है।

सिकंदरा चौराहे की तरफ नहीं जाएगा कोई वाहन
सिकंदरा मंडी से किसी भी वाहन को सिकंदरा चाैराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन सर्विस रोड से मंडी अंडरपास होकर शास्त्रीपुरम पुल से निकलेंगे।
एनएच-19 से कैलाश मोड़ की तरफ कैलाश मंदिर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
कारगिल और गुरुद्वारा की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन सिकंदरा चौराहे की तरफ नहीं जाएगा।
सोमवार को तड़के 4 बजे से जलाभिषेक, पूजा-अर्चना तक चार पहिया और बड़े वाहन का आवागमन भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक प्रतिबंधित रहेगा।
रावली, राजेश्वर और बल्केश्वर मंदिर के आसपास वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

बाहरी जनपदों का डायवर्जन
दिल्ली से आगरा आने वाले भारी वाहनों को थाना रिफाइनरी से टाउनशिप चौराहा से डायवर्ट, गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेस-वे एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।
हाथरस से आने वाले वाहनों को सिकंदराराऊ या सादाबाद से मथुरा की ओर भेजा जाएगा।
फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ वाहन (ट्रक, ट्रेलर और कैंटर) कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
मथुरा से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास, रोहता नहर, इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
फिरोजाबाद से ग्वालियर, जयपुर की तरफ कुबेरपुर कट, इनर रिंग रोड, रोहता नहर होकर जाएंगे।
हाथरस से आने वाले सभी वाहन फिरोजाबाद के लिए खंदौली से मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर, एनएच-19 होकर जाएंगे।
जलेसर (एटा) से आगरा की ओर वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर या खंदाैली होकर जाएंगे।
ग्वालियर से हाथरस की तरफ रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
ग्वालियर से फिरोजाबाद की तरफ वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर होकर जाएंगे।
ग्वालियर से जलेसर (एटा) वाहन रोहता नहर चौराहा, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे।
जयपुर से हाथरस की तरफ महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
जयपुर से फिरोजाबाद की तरफ दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, इनर रिंग रोड से एत्मादपुर होकर जाएंगे।
जयपुर से जलेसर (एटा) इनर रिंग रोड, एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे।
जयपुर से ग्वालियर और मथुरा महुअर कट, दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
फतेहाबाद रोड से ग्वालियर, जयपुर, मथुरा भारी वाहन तोरा चौकी, रोहता नहर, दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
शमसाबाद से ग्वालियर भारी वाहन दिगनेर पुलिया, रोहता नहर, ग्राम बाद से सैंया होकर जाएंगे।
शमसाबाद से जयपुर-मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, दक्षिणी बाईपास से जाएंगे।
रोहता नहर चौराहा, एनएच-19, कुबेरपुर कट, एत्माद्दौला, खन्दौली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!