मैनपुरीलीक्स…फिल्म सैयारा देख एकतरफा प्रेम में खौफनाक वारदात. युवक ने मंदिर में पूजा कर रही युवती को मारी ताबड़तोड़ गोलियां…पुलिस पकड़ में भी मुस्करा रहा था…
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में पुलिस ने एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. रात को फिल्म सैयारा देखकर आए युवक ने सुबह मंदिर में पूजा कर रही एक युवती को ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं. गोली लगने से युवती बुरी तरह से घायल है और सैफई मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने कुछ ही घंटे में युवक को अरेस्ट कर लिया लेकिन युवक पुलिस अरेस्ट में भी मुस्कुरा रहा था.वारदात मोहलला चौथियाना स्थित रानी मंदिर के गर्भगृह में हुई. घायल युवती बीएससी की छात्रा है. मंदिर में युवती शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे पूजा करने के लिए गई थी. जब वह मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक कर रही थी तभी रानी मंदिर वाली गली में रहने वाला राहुल दिवाकर वहां पहुंचा और उसने गर्भगृहका गेट बंद कर युवती पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं. फायरिंग की आवास सुन लोग पहुंचे. वहीं राहुल मंदिर की सीढ़ियां से होते हुए भाग रहा था. लहूलुहान हालत में पड़ी युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से सैफई मेडिकल कॉलेज में उसे रेफर किया गया है.
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. दिव्यांशी के परिजनेां ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया. पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद ही कहरल रोड पर आरोपी राहुल दिवाकर को अरेस्ट कर लिया. भागते समय उसके पैर में गोली लगी है. राहुल के पास से एक तमंचा व बाइक बरामद की गई है. एसपी सिटी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी इटावा भागने की फिराक में था. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह रात को सैयारा फिल्म देखकर आया था और सुबह एकतरफा प्रेम में इस वारदात को अंजाम दिया.