आगरालीक्स…आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट पर मतदाताओं का रुझान मोदी-योगी के सहारे भाजपा की ओर नजर आया। साइकिल और हाथी में आगे निकलने की होड़ रही।
मोदी-योगी के सहारे स्थिति मजबूत
भाजपा से उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या मोदी-योगी के सहारे आगे नजर आईं। यहां मतदाताओँ का रुझान पार्टी और संगठन के काम पर जा रहा था, जो भाजपा की स्थिति को मजबूत करता नजर आया।
हाथी और साइकिल की रफ्तार दे रही चुनौती
बसपा की किरण प्रभा केसरी के समर्थन में दलित समाज के साथ मुस्लिम समाज का भी खासा रुझान रहा। सपा-रालोद के महेश कुमार की साइकिल ने भी रफ्तार पकड़ी है, जिसकी उम्मीद लगाई जा रही थी। कांग्रेस का पंजा ज्यादा कुछ असर नहीं दिखा सका।

—–खास-खास—
ग्रामीण विधानसभा सीट पर मतदाता 4,23,456
ग्रामीण सीट पर इस बार मतदान हुआ 62 प्रतिशत
ग्रामीण सीट वर्ष 2017 का मतदान 63.68 प्रतिशत
पिछले चुनाव के विजेता थीं हेमलता दिवाकर भाजपा
पिछले चुनाव के पर उपविजेता कालीचरण बसपा
आगरा ग्रामीण सीट के वर्तमान प्रत्याशी
भाजपा— बेबीरानी मौर्य
सपा+रालोद गठबंधन— महेश कुमार (रालोद)
बसपा— किरण प्रभा केसरी
कांग्रेस— उपेंद्र सिंह