आगरालीक्स…#आगरा की खेरागढ़ सीट पर मतदान के दौरान मिले रुझानों में भाजपा के भगवान सिंह कुशवाह और सपा-रालोद गठबंधन के रौतान सिंह को कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार से तेज झटका लगा है।
कांग्रेस ने ऐन मौके पर लगाया छक्का
मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी छवि का फायदा उठाया। जाट समाज के वोटों के अलावा ठाकुर और अन्य समाज मतदाताओँ ने भी पंजे पर बटन दबाने की बात कही।

साइकिल की रफ्तार में लगा ब्रेक
मतदाताओँ का रुझान पंजे पर होने से सपा-रालोद गठबंधन का गणित गड़बड़ा है और साइकिल की रफ्तार में ब्रेक लगे हैं। भाजपा के खेमे में कुशवाह समाज का वोट बंटने के साथ वैश्य समाज के वोटों ने साइकिल की रफ्तार में को बढ़ाया है।
तीनों की लड़ाई में हाथी निकल जाएगा आगे
बसपा के गंगाधर कुशवाह को अपने परंपरागत वोटों औऱ कुछ मुस्लिम वोटों के सहारे वोट कटने पर जीत का गणित बन रहा है।
खास-खास
-खेरागढ़ सीट पर कुल मतदाता 3,26,933
-खेरागढ़ सीट पर इस बार मतदान 64.73 प्रतिशत –खेरागढ़ का वर्ष 2017 का मतदान 64.17 प्रतिशत
-पिछले चुनाव के विजेता महेश गोयल भाजपा
-पिछले चुनाव के उपविजेता भगवान सिंह बसपा।
खेरागढ़ की वर्तमान में चुनाव मैदान में
भाजपा— भगवान सिंह कुशवाह
सपा+रालोद गठबंधन— रौतान सिंह (रालोद)
बसपा—गंगाधर कुशवाहा
कांग्रेस—रामनाथ सिकरवार