आगरालीक्स…. आगरा में एक महीने से सर्दी से राहत नहीं मिली है, स्कूल बंद हैं, ऐसे में छात्रों की पढ़ाई को लेकर आदेश जारी किए गए हैं।
आगरा में शीतलहर और कोहरे के चलते कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुटटी चल रही है, दिसंबर में स्कूल नहीं खुले हैं। फरवरी और मार्च में छात्रों की परीक्षा होनी है, उनका कोर्स पूरा नहीं हुआ है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
स्कूलों में चलाई जाएं आनलाइन कक्षाएं
अभी एक सप्ताह तक आगरा में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप रह सकता है। ऐसे में जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। बच्चों को स्कूल ना बुलाया जाए और आनलाइन कक्षाएं चलाई जाएं। जिन स्कूलों में छात्रों को बुलाया जा रहा है, वहां सुबह 10.30 बजे स्कूल खोले जाएं। साथ ही सर्दी से बचाव के इंतजाम किए जाएं।