आगरालीक्स ….घने कोहरे में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक की मौत।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को आगरा से फिरोजाबाद की तरफ स्लीपर कोच बस जा रही थी, फिरोजाबाद में नंगला खंगर के पास स्लीपर कोच बस कोहरे के चलते दिखाई न देने पर आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। इससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
बस चालक की मौत
हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, चालक की शिनाख्त धर्मपाल के रूप में हुई है। स्लीपर कोच बस यात्रियों को लेकर जयपुर से बनारस जा रही थी।