
सोमवार से स्कूल का टाइम 12 बजे तक कर दिया गया था, अधिकांश स्कूलों में कक्षा पांच तक के बच्चों की छुटटी 11 बजे हो गई। वहीं, शाम को आदेश जारी कर दिए गए कि मंगलवार को महावीर जयंती पर स्कूलों की छुटटी रहेगी। इसके बाद से स्कूल द्वारा अभिभावकों के फोन पर मैसेज भेज दिया गए हैं कि मंगलवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में स्कूल बंद रहेंगे।
डीएम पंकज कुमार ने आदेश जारी किए हैं कि स्कूल दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे, आगरा के सभी आइसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूल में कक्षा छह तक के बच्चों की पढाई 12 बजे तक ही होगी, इसके बाद स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद भी स्कूल खुले मिलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वैन, बस और बाइक पर तपते आते हैं बच्चे
अधिकांश स्कूलों में छुटटी 12 बजे के बाद होती है, इन स्कूलों के नर्सरी से लेकर बडी कक्षा के बच्चे वैन, बस या अपने परिजनों के साथ बाइक पर आते हैं। तेज धूप में तपते बच्चों की तबीयत बिगड सकती है।
हीट स्ट्रॉक का खतरा
जिस तरह से तापमान बढ रहा है, 47 डिग्री से अधिक तापमान पहुंचने पर हीट स्ट्रॉक का खतरा रहता है। हीट स्ट्रॉक होने पर शरीर से पसीना आना बंद हो जाता है और शरीर का तापमान बढने लगता है। बेहोश होने के साथ जान तक जा सकती है। हीट स्ट्रॉक होने पर व्यक्ति को पंखे के नीचे लिटा दें, उसके शरीर पर ठंडा पानी डालें, जिससे शरीर का तापमान सामान्य हो जाए।
रविवार को बदला मौसम
शनिवार को पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया था तो शनिवार को तापमान बदल गया। सुबह बादल छाने के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
Leave a comment