
सोमवार को संजय प्लेस स्थित होटल मेट्रो में आयोजित प्रेसवार्ता में एसीई कालेज के चेयरमैन संजय गर्ग व सचिव अखिल गोयल ने बताया कि कैम्प का आयोजन एत्माद्पुर स्थित एसीई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में किया जा रहा है। इसके लिए तीनों बोर्ड ( यूपी बोर्ड में 75 फीसदी अंक, आईसीएसई में 95 प्रतिश व सीबीएसई में ए-1 ग्रेड पाने वाले विद्यार्थियों) को 150 विद्यार्थियों को चुना गया है। जिसमें मुख्यतः आगरा फिरोजाबाद, शिकोहाबाद. टूंडला के विद्धर्थी भाग लेंगे।
कैम्प में एएमयू, जीवाजी, एमजेपी रुहेलखंड, एचबीटीआई कानपुर, आईआईटी दिल्ली आदि के विशेषज्ञों द्वारा पांच दिन में सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक कुल 13 सेशन होंगे, जो विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ सोलर एनर्जी, एनवायरमेंट साइंस, भौतिकी, रसायन विज्ञान आदि विषयों पर न सिर्फ बच्चों को नई-नई जानकारियां दी जाएंगी। बच्चों को उनके हर सवाल का जवाब भी मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. संयम अग्रवाल, सत्यवीर सिंह, डॉ. उमेश शर्मा आदि मौजूद थे।
Leave a comment