Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Agra stone pelting case: bail granted to Congress leader Haji Abrar from police station
agraleaks

Agra stone pelting case: bail granted to Congress leader Haji Abrar from police station

haji
आगरालीक्स….. आगरा के वजीरपुरा में पुलिस पर पथराव मामले में कांग्रेस शहर अध्यक्ष हाजी अबरार सहित 160 पर 7सीएल एक्ट, 147, 148, 149, 307,332,353,308, 427 में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाने पर कांग्रेंसियों के बाद हाजी अबरार को रिहा कराने के लिए सपा शहर अध्यक्ष रईसुददीन भी पहुंच गए। शनिवार रात तीन बजे के बाद पुलिस पर दबाव बढा तो हाजी अबरार के सीने में दर्द होने लगा, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके बाद रात चार बजे कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैनी को थाने से जमानत दे दी गई। इस प्रकरण में 16 आरोपियों को ​रविवार को थाना हरीपर्वत पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

IMG_20150726_115004 (1)पुलिस पिटी और छोडना भी पडा
वजीरपुरा में शनिवार को टोरेंट की अंडर ग्राउंड केबल डालने के विरोध में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन खुलकर सामने आ गए थे। उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वजीरपुरा में अंडर ग्राउंड लाइन नहीं डालने दी जाएगी। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। सीओ, मीडियाकर्मी सहित नौ लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में नेहरू नगर चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश की तहरीर पर हाजी अबरार हुसैन, अफजाल, अहमद, पफईम, नायाब, आमिर, इरशाद, जाहिद, रिजवान, आसिपफ, अमजद, कष्णापाल, अलीकुर्र रहमान सहित 50 लोगों को नामजद किया है और 110 अज्ञात दिखाए गए हैं। मगर पुलिस पर रात में इतना दबाव पड गया कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हाजी अबरार को थाने से जमानत देनी पडी।

tr

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!