आगरालीक्स ….Agra News आगरा में आज ताजमहोत्सव में क्या कार्यक्रम होंगे, टिकट, स्टॉल सहित अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें। ( Agra Taj Mahotsav 2025 News : Padmashree Malini Awasthi perform today#Agra )
शिल्पग्राम में मंगलवार से शुरू हुए ताजमहोत्सव में दूसरे दिन बुधवार को मुक्ताकाशीय मंच के साथ ही सूरसदन, सदर और यमुना व्यू प्वाइंट पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिल्पग्राम में लोक गायिका मालिनी अवस्थी प्रस्तुति देंगी। रेलिया बैरन पिया को लिये जाय रे, रेलिया बैरन
जौंन टिकस्वा से बलमा मोरे जंइहे, पानी बरसे टिकस गल जाये रे, रेलिया बैरन…सहित अन्य लोक गीत की प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही यमुना किनारा मार्ग पर भव्य यमुना आरती होगी।
50 रुपये के टिकट
ताजमहोत्सव के लिए 50 रुपये की टिकट है, तीन साल से कम आयु के बच्चे का कोई शुल्क नहीं है। स्कूल के बच्चे ग्रुप में आते हैं तो 50 स्कूल के बच्चे और दो शिक्षकों के लिए 700 रुपये शुल्क है। शिल्पग्राम में चार टिकट काउंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही मेरा आगरा एप और ताजमहोत्सव की वेबसाइट से भी आनलाइन टिकट ले सकते हैं।
ताजमहोत्सव में होने वाले कार्यक्रम
19 फरवरी बुधवार को प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री मालिनी अवस्थी
20 फरवरी गुरुवार को अग्नि बैंड
21 फरवरी शुक्रवार को जस्सी गिल तथा आस्था गिल द्वारा पंजाबी गायनआगरा रेस्टोरेंट
22 फरवरी शनिवार, को बृजेश शांडिल्य का गायन, बटेश्वर में प्रेम प्रकाश दुबे की आरती, भजन संध्या तथा ताज व्यू गार्डन में फ्लॉवर शो के साथ कुमार सत्यम के गजल का कार्यक्रम
23 फरवरी रविवार को पीयूष मिश्रा/कनिका कपूर, फतेहपुर सीकरी में साबरी ब्रदर्स द्वारा सूफी कलाम की प्रस्तुति होगी।
24 फरवरी को नितिन कुमार
25 फरवरी मंगलवार को सुनील ग्रोवर की कॉमेडी,
26 फरवरी बुधवार को सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या
27 फरवरी गुरुवार को समापन अवसर पर सचेत एवं परंपरा द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।