फिरोजाबादलीक्स…Firozabad News : महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे परिवार की कार आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे वाहन में जा घुसी, हादसे में दो भाई और उनकी बेटी सहित तीन की मौत। ( Firozabad News : Car hit vehicle on Agra-Lucknow expressway returning from Mahakumbh, Three died#Firozabad)
दिल्ली के वेस्ट दिल्ली के रहने वाले 48 साल के रंजीत अपनी पत्नी रीता देवी और बेटी हेमलता के साथ ही भाई 40 साल के कुणाल, उनीकी पत्नी रूपा देवी के साथ ट्रेवल एजेंसी की कार लेकर महाकुंभ स्नान करने गए थे। कार मुजफ्फरनगर निवासी माधव चल रहा था। मंगलवार रात को स्नान करने के बाद घर दिल्ली लौट रहे थे।
कार आगे चल रहे वाहन में जा घुसी
आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद क्षेत्र में बुधवार तड़के कार आगे चल रहे वाहन में जा घुसी, तेज आवाज और चीख पुकार सुनकर पुलिस और यूपीडा की टीम पहुंच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में रंजीत उनकी बेटी और कुणाल की मौत हो गई अन्य कार सवार घायल हैं।