Friday , 5 June 2026
Home बिगलीक्स Agra Techie Manav Sharma Case: Girl Friend transfer to four hour chat with wife Nikita before death#Agra
बिगलीक्स

Agra Techie Manav Sharma Case: Girl Friend transfer to four hour chat with wife Nikita before death#Agra

357

आगरालीक्स…. (2 मिनट में पूरी खबर) आगरा के चर्चित मानव शर्मा सुसाइड मामले में गर्ल फ्रेंड ट्रांसफर करने से लेकर पत्नी निकिता से चार घंटे की व्हाटस एप चैट, शादी के एक साल बाद तलाक लेने के लिए पहुंचे थे घर। 500 पन्नों की चार्जशीट, पत्नी, सास ससुर और साली जेल में बंद। ( Agra Techie Manav Sharma Case: Girl Friend transfer to four hour chat with wife Nikita before death#Agra )
आगरा के डिफेंस एस्टेट में अपने घर पर मुंबई में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी 2025 की सुबह सुसाइड कर ली थी, सुसाइड करने से पहले 23 फरवरी 2025 की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक पत्नी निकिला से व्हाटस एप चैट की और 21 सेकेंड के लिए व्हाटस एप कॉल कर गले में साड़ी का फंदा देखाते हुए मानव शर्मा ने सुसाइड करने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने बरहन ​की ​रहने वाली मानव शर्मा की पत्नी निकिता, निकिता के पिता निपेंद्र शर्मा, मां और छोटी बहन को जेल भेज दिया था।


गर्ल फ्रेंड ट्रांसफर करने की भी बात आई सामने
इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। 500 पन्नों की चार्जशीट में ऐसे त​थ्य हैं जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मानव की शादी बरहन में रहने वाली निकि​ता शर्मा से जनवरी 2024 में हुई थी, एक जनवरी 2025 को मानव शर्मा के इंस्टाग्राम पर एक मैसेज आया, यह मैसेज निकिता की छोटी बहन से संबंधित था और मैसेज जिस महिला की आईडी से आया था उसने मानव शर्मा से साली को समझाने के लिए कहा, जिससे वह उसके पति के साथ रहना छोड़ दिया। इसके बाद से मामला बढ़ता गया, इंस्टाग्राम मैसेज पर निकिता की शादी से पहले की जिंदगी के बारे में भी महिला ने बताया, उसके दो ब्वाय फ्रेंड से संबंधित बातें बताईं इसके बाद मानव शर्मा और निकिता के बीच रार शुरू हो गई। बरहन में कपड़े की दुकान करने वाले से निकिता की दोस्ती थी, जब उसकी शादी हुई थी उसने निकिता की मुलाकात आगरा के एक थोक कपड़ा कारोबारी से करा दी, एक तरह से गर्ल फ्रेंड ट्रांसफर कर दी क्योंकि शादी होने के कारण वह निकिता के साथ नहीं रह सकता था लेकिन जिस थोक कपड़ा करोबारी से मुलाकात कराई वह भी शादीशुदा था। दोनों 2023 तक रिलेशन में रहे, उस समय निकिता आगरा में ही कॉल सेंटर में काम करती थी। पत्नी निकिता के शादी पूर्व गैर मर्दों से संबंध की जानकारी होने पर मानव शर्मा बर्दाश्त नहीं कर सका और निकिता से तलाक लेने के लिए कह दिया।


23 फरवरी को बरहन में छोड़कर गया और चार घंटे व्हाटस एप चैट की
मुंबई से मानव शर्मा पत्नी निकिता को आगरा आया, अपने घर से उसे लेकर बरहन ससुराल पहुंचा और छोड़ कर आ गया। 23 फरवरी की रात 12 बजे से उसने पत्नी निकिला से चैटिंग की, दोनों के बीच तलाक लेने और रिश्ते को खत्म करने की बात कही, मानव ने यह भी कहा कि वह उसके ब्वाय फ्रेंड से भी मिलेगा, उसे बताएगा कि उसने क्या किया है। उसे भी पता चलना चाहिए कि शादीशुदा होते हुए उसने क्या काम किया है। साथ ही निकिता से भी कहा कि उसने माता पिता को वेबकूफ बनाया। व्हाटस एप कॉल कर गले में साड़ी का फंदा दिखाया, कहा कि सुसाइड कर रहा हूं। सुबह जब मानव शर्मा के कमरे में​ परिजन पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!