Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra to Ahmedabad, Mumbai and Bangalore flights available from next week, Read timing and fare of all flights#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra to Ahmedabad, Mumbai and Bangalore flights available from next week, Read timing and fare of all flights#agranews

216

आगरालीक्स…(14 July 2021 Agra News) आगरा में अगले सप्ताह से अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलोर के लिए फ्लाइट मिलेंगी. पढ़िए पूरी खबर क्या होगी टाइमिंग, कितना होगा फेयर

आगरावासियों के लिए अगला सप्ताह काफी खुशी वाला साबित होने जा रहा है. दरअसल कोरोना के केस कम आने के कारण लोगों को अब सुविधाएं दी जा रही हैं. आगरा से फ्लाइट्स भी अन्य प्रमुख शहरों के लिए स्टार्ट की जा रही हैं. इसी के तहत आने वाली सप्ताह से आगरा तीन शहरों से एयर कनेक्ट हो रहा है. आगरा से अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलोर के लिए फ्लाइट मिलेंगी. खबर में जानिए क्या होगी टाइमिंग और क्या होगा फेयर

19 जुलाई से अहमदाबाद—आगरा—अहमदाबाद
आगरा से अहमदाबाद का सफर अब दो घंटे दस मिनट का है. इंडिगो की ये फ्लाइट 19 जुलाई से आगरा से शुरू हो रही है.

सप्ताह में तीन दिन चलेगी
आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी.

ये होगी टाइमिंग
अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलेगी जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाएगी. इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर चलेगी जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएगी.

इतना होगा किराया
इसका सेवर किराया 2799 रुपये रखा गया है.

मुंबई—आगरा—मुंबई
डोमेस्टिक विमानन सेवा इंडिगो द्वारा 21 जुलाई से मुंबई—आगरा—मुंबई फ्लाइट शुरू की जा रही है.

ये होगी टाइमिंग
मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6E 828 • A320 सुबह 10 बजकर 50 मिनट से आगरा के लिए उड़ान भरेगी जो कि यहां दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी.

आगरा से इंडिगो की फ्लाइट 6E 5304 • A320 दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी जो कि दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंच जाएगी.

ये होगा किराया
आगरा से मुंबई जाने के लिए इंडिगो का सेवर किराया 5319 रुपये है.

सप्ताह में तीन दिन होगी फ्लाइट
आगरा से मुंबई जाने वाली ये फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को जाएगी

बेंगलोर—आगरा—बेंगलोर
आगरा में फिलहाल आगरा टू बेंगलोर फ्लाइट पहले से ही जारी है.

सप्ताह में 4 दिन मिलेगी
आगरा से बेंगलोर की फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होती है.

ये होगी टाइमिंग
बेंगलोर से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलेगी जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाएगी. इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर चलेगी जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!