Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Update , Video : Abducted Agra Doctor Umakant Gupta rescued after 32 hours, 2 held, one woman, Honey Trap #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Update , Video : Abducted Agra Doctor Umakant Gupta rescued after 32 hours, 2 held, one woman, Honey Trap #agranews

174

आगरालीक्स…(Agra News 15th July)आगरा में 32 घंटे बाद किडनैपर्स से मुक्त हुए डॉ उमाकांत गुप्ता, किडनैपर्स के गैंग में युवती शामिल, हनीट्रैप की आशंका, 5 करोड की फिरौती मांगने की तैयारी थी।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित विद्या नर्सिंग होम के संचालक वरिष्ठ सर्जन डॉ उमाकांत गुप्ता का मंगलवार को अपहरण कर लिया था, बदमाश उन्हें पकडकर ​चंबल के बीहड में ले गए। इसके बाद से एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में आगरा पुलिस राजस्थान पुलिस के साथ बीहड में कांबिंग कर रही थी। गुरुवार सुबह बदमाश डॉ उमाकांत गुप्ता को धौलपुर के डांक में छोडकर चले गए। पुलिस ने डॉ उमाकांत गुप्ता मुक्त करा लिया।
एक युवती और बदमाश पकडे, भगवान टॉकीज से हुआ अपहरण (honey trap)

भगवान टॉकीज पर एक युवती और तीन युवक उनकी कार में बैठ गए और अपनी बातों में लगाकर रोहता की तरफ ले गए। इसके बाद बदमाशों ने कार को कब्जे में ले लिया और बदमाशों ने उन्हें पीछे सीट पर डाल दिया और खुद कार चलाने लगे। उनके साथ एक बदमाश बाइक से चल रहा था, सैंया से इरादत नगर पहुंचे और वहां से राजाखेडा होते हुए देहोली गए, तीन बदमाश बाइक से डॉ उमाकांत गुप्ता को बीहड में ले गए। एक बदमाश और युवती कार को लेकर चली गई।

बदन सिंह तोमर गैंग ने किया किडनैप, 5 ​करोड की फिरौती (Rs 5 crore ransom)
पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉ उमाकांत गुप्ता का अपहरण बदन सिंह तोमर गैंग ने किया था, यह बीहड में सक्रिय गैंग है। डॉ उमाकांत गुप्ता से 5 करोड रुपये की फिरौती मांगने की तैयारी चल रही थी, उससे पहले ही पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी, पुलिस का दवाब बढने पर डॉ उमाकांत गुप्ता को बदमाश धौलपुर के डींग में छोडकर चले गए।

हनीट्रैप की आशंका, युवती और बदमाश अरेस्ट (Dr Umakant Gupta Agra rescued)
पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। डॉ उमाकांत गुप्ता को किडनैप करने वाले गैंग में एक युवती और एक बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट किया है। युवती नर्स बताई जा रही है और महाराष्ट्र की रहने वाली है, हनीट्रैप की भी आशंका है, हालांकि अभी पुलिस जांच कर रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!