Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra to Bhopal nonstop flight from October 10, read timings and fares here#agranews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra to Bhopal nonstop flight from October 10, read timings and fares here#agranews

231

आगरालीक्स…आगरा से अब भोपाल भी फ्लाइट से जाइए. 10 अक्टूबर से नॉनस्टॉप फ्लाइट. जानिए टाइमिंग और किराया…इंदौर, अहमदाबाद का भी है अपडेट

10 अक्टूबर से शुरू हो रही भोपाल के लिए फ्लाइट
आगरा से लगातार अन्य शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है. आगरा से बेंगलोर और अहमदाबाद के अब एक अक्टूबर से आगरा से लखनऊ के लिए डेली नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू होने जा रही है. लेकिन इस सबके बीच आगरा से हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक खुशी और है कि अब आगरा से भोपाल के लिए भी एयर कनेक्टिविटी शुरू हो रही है. डोमेस्टिक विमानन सेवा इंडिगो की ओर से आगरा से भोपाल के लिए 10 अक्टूबर से फ्लाइट शुरू हो रही है. आगरा से भोपाल के लिए सप्ताह में चार दिन फ्लाइट चलेगी. इसका शेड्यूल इंडिगो ने अपनी वेबसाइट पर शो कर दिया है. बता दें कि आगरा से भोपाल के लिए फ्लाइट इंडिगो द्वारा पहले भी शुरू की गई थी लेकिन कोविड की दूसरी लहर के कारण इस फ्लाइट को स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब एक बार फिर से इन दो शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है.

1 घंटा 25 मिनट का होगा सफर
आगरा से भोपाल के लिए दस अक्टूबर से नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरू हो रही है. आगरा से इंडिगो की 6E 7819 • ATR फ्लाइट दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होगी जो कि एक घंटा 25 मिनट में भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी. कंपनी की ओर से आगरा से भोपाल का किराया सेवर सीट का 2889 रुपये रखा गया है जबकि फ्लैक्सी प्लस के लिए 3204 रुपये किराया है.
नोट: यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही संचालित होगी.

एक अक्टूबर से आगरा से लखनऊ का भी होगा सफर
इंडिगो एयरलाइंस की ओर से आगरा टू लखनऊ फ्लाइट का काउंटडाउन शुरू कर दिया गया है. एक अक्टूबर से आगरा से रोजाना लखनऊ से फ्लाइट आएगी और यहां से वापस लखनऊ फ्लाइट जाएगी. डोमेस्टिक विमानन सेवा इंडिगो द्वारा आगरा से लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है. अच्छी बात यह है कि यह फ्लाइट रोजाना होगी. आगरा खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए. अंसारी ने आगरालीक्स को बताया कि इंडिगो द्वारा 1 अक्टूबर से इस फ्लाइट को शुरू किया जा रहा है. यह फ्लाइट रोजाना लखनऊ से आगरा आएगी और आगरा से लखनऊ रोजाना जाएगी. लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से यह फ्लाइट दोपहर 2:45 से रवाना होगी और आगरा 1 घंटे बाद यानी दोपहर 3:45 पर पहुंच जाएगी. यहां पर 15 मिनट स्टे करने के बाद यही फ्लाइट शाम 4:00 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी जोकि शाम 5:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी.

फ्लाइट का नाम 6e 7932 indigo
कब से शुरू हो रही फ्लाइट 1st October 21
टाइमिंग Agra arrival from lucknow 3:45PM and departure 4:00 PM
किराया: आगरा से लखनऊ जाने के लिए सेवर किराया 1999 रुपए है जबकि फ्लेक्सी प्लस 2314 रुपए है

आगरा टू अहमदाबाद का शेड्यूल बढ़ा
कि आगरा से अहमदाबाद के लिए अभी तक सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही फ्लाइट आ और जा रही थीं लेकिन अब जल्द ही इस फ्लाइट को सप्ताह में 6 दिन संचालित किया जाएगा. आगरा में खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए अंसारी ने बताया कि दो अक्टूबर से इस फ्लाइट को सप्ताह में 6 दिन कर दिया जाएगा. संडे को छोड़कर बाकी सभी दिन ये फ्लाइट आगरा से नागपुर वाया अहमदाबाद के लिए संचालित होगी.

टाइमिंग
अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलती है जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाती है. इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर चलेगी जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाती है. यहां पर करीब 30 मिनट तक रुकने के बाद ये फ्लाइट नागपुर के लिए रवाना हो जाती है.

आगरा टू इंदौर भी होगी शुरू
इधर इंडिगो की ओर से ही आगरा से इंदौर के लिए भी फ्लाइट अक्टूबर माह से शुरू किए जाने की योजना है. जल्द ही इसका शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.

इन शहरों के लिए बढ़ रही डिमांड
आगरा से अब अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट की डिमांड की जा रही है। इनमें पटना, देहरादून, वाराणसी, हैदराबाद, गोवा, कोलकाता, अमृतसर जैसे शहर शामिल हैंं। लोगों का कहना है कि अगर इन शहरों के लिए भी फ्लाइट आगरा से मिलने लग जाएं तो काफी बेहतर होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!