Wednesday , 22 April 2026
Home आगरा Agra Traffic Police in Action: Challan will be deducted if incomplete or erased numbers are found on the vehicle…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Traffic Police in Action: Challan will be deducted if incomplete or erased numbers are found on the vehicle…#agranews

126

आगरालीक्स…(16 October 2021 Agra News) अपनी गाड़ी के नंबर आज ही ठीक करा लें. अधूरे नंबर या मिटे हुए नंबर मिले तो कट जाएगा चालान. ठीक नहीं करवाया तो ये भी जानिए कि कितनी लगेगी पेनल्टी…

व्यापक रूप से चल रहा अभियान
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इस समय व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है. चौराहों से जहां अतिक्रमण को हटाया जा रहा है तो वहीं रास्तों पर जाम न लगे इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. यही नहीं यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरतना शुरू कर दी गई है और ये सख्ती अब तेज होती जा रही है. खुद एसएसपी द्वारा इसको कमांड किया जा रहा है. हर शाम को एसएसपी किसी न किसी चौराहे पर पहुंच जाते हैं और वहां पर नियमों का पालन न करने वालों और चौराहों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण ये है कि दो दिन पहले एसएसपी के निर्देश पर वाटर वक्र्स चौराहे पर रोड घेरकर खड़ी बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई और करीब 49 रोडवेज व प्राइवेट बसों के चालान किए गए. वहीं बीते रोज एसएसपी ने रामबाग चौराहे पर जाकर अतिक्रमण को पूरी तरह से हटवाया.

अब अधूरे नंबर पर होगी कार्रवाई
एसएसपी की ओर से अधूरे या मिटे हुए नंबर वाली गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. अगर आपके वाहन की नंबर प्लेट अस्पष्ट है यानी आपकी गाड़ी का नंबर ठीक से नहीं दिखाई दे रहा है या पूरे नंबर नहीं पड़े हैं तो इसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी के आदेश पर ऐसे वाहन चालकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है जिससे कि वह अपनी गाड़ियों के नंबर ठीक करा लें.

इतने का हो जाएगा चालान
अगर आपके वाहन का नंबर ठीक नहीं है या उसमें से कोई नंबर मिट गया है और एक सप्ताह में आपने उसे ठीक नहीं कराया तो ऐसे आपकी गाड़ी का चालान ट्रैफिक पुलिस कभी भी कर सकती है. आपको चालान के रूप में दो से पांच हजार रुपये तक भरने पड़ सकते हैं. बता दें कि अधूरे या अस्पष्ट नंबर होने के कारण लोग बेझिझक होकर नियमेां का पालन नहीं करते और सीसीवीटी में भी उनके नंबर पूरे नहीं आ पाते जिसके कारण उनके खिलाफ कोई नियम तोड़ने की कार्रवाई नहीं हो पाती है, लेकिन अब एक सप्ताह बाद ऐसा करना भारी पड़ सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

error: Content is protected !!