आगरालीक्स ..(Agra News 16th October).आगरा के होटल में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग से बेसमेंट में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया।
आगरा के होटल रिज, ईदगाह के बेसमेंट में शनिवार सुबह आ लग गई। सुबह 11 बजे कंट्रोल रूम में होटल के बेसमेंट में आग लगने की सूचना दी गई, कुछ ही देर में दमकल कर्मी पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

होटल के बेसमेंट में भरा हुआ था कबाड़
होटल रिच में आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन होटल के बेसमेंट में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। पूछताछ में सामने आया है कि होटल लंबे समय से बंद था और उसके बेसमेंट में कबाड़ भरा हुआ था। अभी आग के कारण का पता नहीं चल सका है।