
इंटरनेट फोटो
डॉ भीमराव अंबेडकर विवि की परीक्षाएं चल रही है, इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसी के चलते शनिवार को पफीरोजाबाद में बीकॉम का पेपर आउट हो गया। यह पेपर तीन बजे से होना था, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ढाई बजे बाजार में पेपर आ गया और बिकने लगा। कुछ देर में ही व्हाटस एप के ग्रुप में पेपर शेयर होने लगा। इसकी सूचना विवि के अधिकारियों को मिलते ही उनके होश उड गए। बीकॉम के पेपर के लिए फीरोजाबाद की नोडल प्रभारी डॉ निर्मला यादव से पूछताछ की गई, उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर संपर्क किया तो पता चला कि पेपर ढाई बजे खोल दिया गया था। किसी परीक्षा केंद्र से पेपर व्हाटस एप के माध्यम से बाहर पहुंचा। इस मामले की जांच चल रही है, व्हाटस एप पर जो पेपर था, उसी पेपर से परीक्षाएं हुई।
परीक्षा हो सकती है निरस्त, दर्ज होगा मुकदमा
पेपर आउट होने के मामले में विवि को कार्रवाई करनी पडेगी। कार्रवाई न करने पर विवि के अधिकारियों की मुश्किल बढ सकती है। इसलिए इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल ने कमेटी गठित की है। यह कमेटी जांच करेगी कि कहां से पेपर लीक हुआ है। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि केंद्रों पर किस समय पेपर पहुंच रहा है और इसे कौन खोलता है। इस प्रकरण में जो भी आरोपी पाए जाएंगे उनके खिलाफ विवि के अधिकारियों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
शिक्षक ने आउट कराया पेपर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पेपर शिक्षकों के द्वारा आउट कराया गया है, ये शिक्षक सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में पढाते हैं और बीकॉम के छात्रों के लिए कोचिंग चला रहे हैं। इनके द्वारा ही पेपर आउट कराए जाने की आशंका है, इसकी भी जांच की जा रही है।
Leave a comment