
आगरा के होटल गेटवे पर शनिवार को संस्था भारत नीति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह संस्था का यूपी में पहला कार्यक्रम का था और इसके लिए आगरा को चुना गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बदलते दौर में टेक्नोलॉजी की आवश्यकता और अपने कारोबार को ग्लोबल इम्पैक्ट को देखते हुए मजबूती देने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा कारोबारियों को सम्मानित किया, इन्हें एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया।
इंडस्ट्री कराए रिसर्च, सरकार कराए पढाई
कार्यशाला के समापन पर एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर और स्वदेशी जागरण मंच के अश्वनी महाजन ने कनक्लूसजन रिपोर्ट तैयार की। इसमें कहा गया कि इंडस्ट्री को आगे आना चाहिए, जिससे युवा इंजीनियर के माध्यम से रिसर्च कराई जा सके, यह उनके बिजनेस को व्यापक रूप दे सकती है। जब आप अपनी रिसर्च और टेक्नोलॉजी से कोई उत्पाद तैयार करते हैं तो वह दुनिया भर में छा सकता है। अभी भारत जैसे देश में अपनी खुद की टेक्नोलॉजी नहीं है, इसे विदेशों से खरीदना पड रहा है जो बहुत महंगा है। पूरन डावर ने कहा कि इंडस्ट्री को बढाने के लिए युवा पीढी को जोडना चाहिए। इसके लिए देश के अलग अलग राज्यों के उद्योगों के हिसाब से पाठयक्रम शुरू किया जाए। इसे छात्र पढे और आगे बढे। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल कर अपने कारोबार को आगे बढाने पर चर्चा हुई।
मुश्किल है आगे की डर
विशेषज्ञों ने चेताया कि आने वाला समय कारोबारियों के लिए चुनौती भरा है। एफडीआई और ग्लोबल मार्केट की दस्तक से बडी कंपनियां भारत जैसे बडे देश में दस्तक दे रही हैं, जहां उपभोक्ताओं की कमी नहीं है। उपभोक्ता भी अलग अलग श्रेणी के हैं, कोई अपनी अपने उत्पाद को अधिक कीमत पर बेच सकती है तो चीन जैसे देश के सस्ते सामान के लिए भी भारत एक अच्छा देश है। इस वक्त में जरूरत है कि अपने देश का घरेलू उद्योग विदेशों में जाए और दुनिया में छा जाए। इसके लिए काम करने की जरूरत है।
Leave a comment