आगरालीक्स… आगरा आए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि मैने कर्जा चुकाया है, आशा करता हूं कि आप भी अपने जीवन का ऋण उतारेंगे, देशको वल्र्र्ड क्लास नेत्रत्व देंगे और ग्लोबल कॉम्पीटशन में अपना हुनर दिखाएंगे।
मंगलवार को विवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को डीलिट की
उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि 18 साल की उम्र में कानपुर के कॉलेज में प्रवेश लिया और पांच साल तक विवि का छात्र रहा, यहां से बीए और एमए किया। यहां से मेरठ पहुंच गया क्योंकि खेलकूद में रुचि थी। वहां अध्यापन किया, इसी दौरान आईपीएस में सलेक्शन हो गया। विवि को छोडा तो एक कर्जा था, यह कर्जा मैने 55 साल देश की सेवा करते हुए पूरा करने का प्रयास किया है।
विज्ञान, सुरक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में वल्र्ड क्लास नेत्रत्व की जरूरत
एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रास्ते खुले हैं, अब जनशक्ति से देश विश्वशक्ति बन सकता है। लेकिन यह तभी संभव होगा, जब विज्ञान, सुरक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में वल्र्ड क्लास नेत्रत्व मिले। यह काम शिक्षक और छात्र कर सकते हैं।
मेरे पास न समय है ना शक्ति
एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि मेरे पास न समय है और ना शक्ति, यह काम युवाओं को करना है, वे जिस क्षेत्र में हैं, उसे क्षेत्र में ग्लोबल कॉम्पटीशन के हिसाब से तैयार हों। वे यह न सोचे कि अपने साथी से ही कॉम्पटीशन है।
डीलिट की उपाधि
एनएसए अजीत डोभाल आगरा विवि के पूर्व छात्र रहे हैं, उन्हें डीलिट की उपाधि से राज्यपाल राम नाईक ने सम्मानित किया।