आगरालीक्स… आगरा में बेसहारा बच्चों को डॉक्टरों ने जादू की झप्पी दी और सर्दी से बचने के लिए गर्म कपडे। स्मृति संस्था और रेनबो प्रबंधकगण एवं मित्रगणों की ओर से स्व. डा. प्रभा मल्होत्रा का 85 वां जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। गरीब एवं बेसहारा बच्चों के बीच गर्म कपड़े बांटे गए। गर्म कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। साथ ही बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
मंगलवार सुबह रेनबो हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों को एकत्रित कर गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। रेनबो हॉस्पिटल के चेयरमैन डा. आरएम मल्होत्रा, निदेशक डा. नरेंद्र मल्होत्रा, डा. जयदीप मल्होत्रा, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डा. आरसी मिश्रा और सुप्रिटेंडेंट डा. राजीव लोचन शर्मा ने बच्चों को गर्म वस्त्र प्रदान करते हुए स्वच्छता की सीख दी। उन्होंने कहा कि बच्चों हम सभी को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। आस-पास गंदगी हो तो उसे फौरन हटा दें। रोज नहा कर साफ कपड़े पहने। ऐसी जगह पर खाना कभी न खाएं, क्योंकि गंदगी से हजारों बीमारियां जन्म लेती हैं। प्रबंधकों में तरुण मैनी, राकेश आहूजा, लवकेश गौतम, अमृतपाल सिंह चड्ढा, सुदीप पुरी, राजीव भसीन और जितेंद्र सखरानी ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। हम सभी को आगे आकर किसी न किसी रूप में ऐसे तमाम गरीब और असहाय बच्चों की मदद करनी चाहिए। शाम के समय रेनबो मैनेजर्स ने शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर गरीब बच्चों के बीच जाकर गर्म कपड़े वितरित किए। उन्होंने शहरवासियों से आने वाली हाड़ कंपाऊ सर्दी को देखते हुए अपने-अपने घरों के नजदीक, सड़कों और चौराहों पर गरीब बच्चों में गर्म कपड़े वितरण की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बंटू चौधरी, योगेश गुप्ता, पिंटू, अतुल आदि को विशेष योगदान रहा। इस दौरान केशवेंद्र सिसौदिया, दीपक, नवनीत, जगमोहन, धर्मेंद्र, मनोज, सचिन आदि मौजूद थे।