आगरालीक्स…. आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब रेगुलर छात्रों के परीक्षा फॉर्म 19 फ़रवरी तक भरे जा सकेंगे। प्राइवेट छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि नही बढ़ी है।
मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षाएं सात मार्च से होंगी, मंगलवार रात को विवि प्रशासन ने डेट शीट जारी कर दी।
मंगलवार रात को विवि प्रशासन ने बीए बीएससी बीकॉम और एमए एमएससी एमकॉम का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बीए बीएससी बीकॉम की परीक्षाएं सात मार्च से 28 अप्रैल तक तीन पालियों में होगी। जबकि एमए एमएससी एमकॉम की परीक्षाएं 19 मार्च से 27 अप्रैल तक होगी।
प्राइवेट छात्रों की अलग परीक्षा
इस बार प्राइवेट छात्रों की अलग परीक्षा होगी। प्राइवेट छात्रों की परीक्षाएं 17 मार्च से 27 अप्रैल तक चलेंगी।