Aligarhleaks:शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल के सौरभ बघेल व वर्षा शर्मा को मिस्टर व मिस फुटप्रिंट्स चुना गया। आईआईएमटी के आॅडिटोरियम में “ फुटप्रिंट्स 2018 ” का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ आईआईएमटी सचिव पंकज महलवार, प्राचार्य शंभू के.एन. सिंह रावत, शांतिनिकेतन निदेशिका शालिनी महलवार, प्रधानाचार्य एल.के. पीटर, समाज सेविका रतना गुप्ता, हैड मिस्ट्रेस तब्सुम अशरफ, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र यादव, एकेडमिक कोर्डिनेटर फरहा शेरवानी, इवेंट कोर्डिनेटर परवीन दानिश ने दीप प्रज्जवलित कर किया। आईआईएमटी सचिव पंकज महलवार ने कहा कि “ काॅलेज में मिले अनुशासन से बच्चे महाविद्यालय में जाकर अपने स्वर्णिम कैरियर के लिए मार्ग प्रशस्त करते हैं। ” गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। लक्ष्मी, रश्मि, ज्योति, स्वाती, सुकांक्षी, निवेदिता, गरिमा आदि बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकल व समूह नृत्य व गीत, काॅमेडी लघु नाटिका ने जहां एक ओर तालियां बटोरी तो वहीं छात्र-छात्राओं के रैम्प वाॅक ने समा ही बांध दिया। कैरियर, सामाजिक, शैक्षिक मुद्दों पर आधारित प्रश्नोत्तर राउंड के बाद निर्णायक शालिनी महलवार व डाॅ इंदु सिंह ने सौरभ बघेल को मिस्टर फुटप्रिंट्स व वर्षा शर्मा को मिस फुटप्रिंट्स घोषित किया। शांतिनिकेतन निदेशिका शालिनी महलवार ने छात्र-छात्राओं को टाइटल व गिफ्ट प्रदान किए। फृटप्रिंट्स के अंत में बच्चों की आंखों में विदाई के आंसू छलकते नज़र आए। शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल प्रधानाचार्य एल.के. पीटर ने धन्वाद ज्ञापित किया। कामिनी चंदेल व अंजली भारद्वाज ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान जितेंद्र महलवार, रोबिन रूहैला, स्नेहलता शर्मा, प्रीतेश वाष्र्णेय, चिराग कुमार, डाॅ बरखा राघव, दीपक राजपूत, सकलैन जैदी, अलीम जाफरी, मौ नदीम, गोविंद शर्मा, सुबोध उपाध्याय, मो खालिद, अहसान अहमद, आरिफ सईद, अनुराग वाष्र्णेय, इला सक्सैना, अविनाश कुमार, दीप्ती सिंह, प्रियंका सिंह, राहुल चैहान, राजेश कुमार, चेतन कश्यप, देवेंद्र सिंह उपस्थित थे।