आगरालीक्स ..आगरा में अब अनलॉक 2 की तरफ बढ रहे हैं, सदर का चाट बाजार एक जुलाई से खुल जाएगा। एसएन मेडिकल कॉलेज में क्लासेज से लेकर स्कूल खोलने पर भी निर्णय होना है।
आगरा में एक जून से अनलॉक वन में घर से बाहर निकलने की छूट दी गई, बाजारों को सम विषय में खोला गया। शॉपिंग मॉल खोल दिए गए लेकिन मल्टीप्लेक्स बंद रहे। अब 30 जून के बाद अनलॉक टू में कुछ और रियायत दी जाएगी।
सदर का चाट बाजार एक जुलाई से खुलेगा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में चाट की दुकानों पर शाम होते ही भीड लग जाती है, सदर बाजार का चाट बाजार फैमस है लेकिन लॉकडाउन के बाद से यह बंद हैं, बाजार को खोलने की मांग की गई। शर्तों के साथ पक्की दुकान से चाट की बिक्री करने वालों को एक जुलाई से दुकान खोलने की अनुमति देने का आश्वासन दिया गया है।
स्कूल, कॉलेज, कोचिंग कब खुलेंगे
मार्च से स्कूल बंद हैं, जुलाई में स्कूल, कॉलेज, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों को खोलने की कवायद चल रही है, आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भी क्लासेज शुरू होने जा रही हैं। इसके साथ ही कोचिंग बंद हैं, इन्हें लेकर भी निर्णय होना है।