आगरालीक्स… आगरा का यूपी बोर्ड का 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा रहा है। छात्रों की जिज्ञासा है, कोरोना काल में वे क्या करें, कोचिंग जाएं, कॉलेज में एडमिशन लें, घर पर रहें।
आगरा में यूपी बोर्ड का 10 वीं का रिजल्ट 88. 31% है, यानी 100 में से 88 छात्र पास हो गए, इससे पहले 2018 में 75. 16%, 2019 में 80. 07 % था। इसी तरह से 12 वीं का रिजल्ट 74 . 63 % है यानी 100 में से करीब 75 छात्र पास हुए हैं। यह भी तीन साल का सबसे अधिक है। 2018 में यह 72 . 43 % और 2019 में 70 . 06 % था। इस बार ज्यादा छात्र छात्राएं पास हुए हैं।
कोचिंग करें, कॉलेज में प्रवेश लें, कोचिंग के लिए कहां जाएं
कोरोना संक्रमण के चलते कॉलेज से लेकर कोचिंग बंद हैं। ऐसे में 12 वीं के छात्रों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी है, 10 वीं पास छात्र नीट और जेईई की तैयारी करने की सोच रहे हैं वे भी असमंजस में हैं। क्या इन हालातों में कोचिंग खुलने के बाद अपने घर से दूर जाकर कोचिंग करनी चाहिए। अपने शहर यानी आगरा में ही कोचिंग करना अच्छा विकल्प रहेगा।
ग्रेजुएशन में कहां लें प्रवेश
बडी संख्या में 12 वीं पास कर चुके छात्रों को ग्रेजुएशन में प्रवेश लेना है, डीईआई, आगरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अन्य कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी नहीं है, इससे परेशान हैं।