आगरालीक्स …(Agra News 21st June)आगरा में आज से मॉल और रेस्टोरेंट गुलजार हो रहे हैं, रूफ टाप रेस्टोरेंट से लेकर मॉल खुल रहे हैं। क्या हैं नियम.
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर में होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, रूफ टाप रेस्टोरेंट बंद कर दिए गए थे। अब कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं, नए केस बहुत कम हो गए हैं और सक्रिय केस भी कम होने लगे हैं।
मॉल और रेस्टोरेंट आज से खुले
आगरा में आज यानी 21 जून से मॉल और रेस्टोरेंट खुल गए हैं। करीब तीन महीने से मॉल और रेस्टोरेंट बंद थे। इससे लोग भी परेशान थे और एक रेस्टोरेंट और मॉल से जुडे कारोबारियों को भी परेशानी हो रही थी। मगर अब रेस्टोरेंट और मॉल खोलने की अनुमति दे दी गई है।
रात नौ बजे तक खुलेंगे मॉल और रेस्टोरेंट
आगरा में आज से मॉल और रेस्टोरेंट भी रात नौ बजे तक खुलेंगे। रात नौ बजे के बाद मॉल और रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति नहीं होगी। इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे रेस्टोरेंट
आगरा में रेस्टोरेंट खुल रहे हैं लेकिन कोविड एप्रोपिएट व्हेवियर का पालन करना होगा। आगरा के सभी रेस्टोरेंट 50 फीसद क्षमता के साथ ही खुल सकेंगे। थर्मल स्क्रीनिंग से लेकर सैनेटाइजेशन अनिवार्य होगा।