Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Taj Mahal Open for tourist from Monday to Thursday #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Taj Mahal Open for tourist from Monday to Thursday #agranews

133

आगरालीक्स.(Agra News 21st June).. आगरा में ताजमहल सहित अन्य स्मारक खुल गए हैं। ताजमहल चार दिन ही खुलेगा, समय भी बदला।

ताजमहल सूर्योदय के समय खुलता है और सूर्यास्त पर बंद हो जाता है। मगर, आगरा में बाजार सुबह सात बजे खुल रहे हैं, ऐसे में पर्यटकों के लिए भी ताजमहल सुबह सात बजे खोला जा रहा है। सूर्योदय के समय सुबह 5 30 बजे से ही पर्यटक पहुंच गए लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।
चार दिन ही खुलेगा ताजमहल, एक बार में 650 पर्यटकों को अनुमति
आगरा में शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी है। जबकि शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है, ऐसे में ताजमहल सोमवार से गुरुवार तक चार दिन ही खुलेगा। साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ताजमहल में एक बार में अधिकतम 650 पर्यटकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इससे अधिक लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। ताजमहल की टिकट तीन घंटे के लिए मान्य होती है, इस तरह ताजमहल में 1950 पर्यटकों को ही एक दिन में प्रवेश दिया जा रहा है।

16 जून से खुल चुके हैं सभी स्मारक
16 जून से ताजमहल, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, बेबी ताज सहित सभी एएसआई स्मारक पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं. पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने ताजमहल का दीदार किया लेकिन दो दिन ताजमहल खुलने के बाद फिर से तीन दिन के लिए ताजमहल को बंद कर दिया गया. इसका कारण एक दिन शुक्रवार को ताजमहल की बंदी रहती है तो वहीं दो दिन यानी शनिवार और रविवार को प्रदेश में साप्ताहिक बंदी लागू है जिसके कारण ताजमहल को तीन दिन के लिए बंद किया गया था, लेकिन कल यानी सोमवार से ताजमहल फिर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा. इसके साथ ही शहर की अन्य सभी स्मारकों को भी पर्यटक देख सकेंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!