आगरालीक्स.. आगरा सहित देश भर के लिए अनलॉक 5 की गाइड लाइन जारी कर दी गई हैं, जाने स्कूल से लेकर सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल कब से खुलेंगे।
आगरा सहित देश भर में एक अक्टूबर से अनलॉक 5 के तहत कई छूट दी गई हैं, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को गाइड लाइन जारी कर दी गईं।
ये हैं गाइड लाइन
सिनेमा हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क, स्विमिंग पूल 15 अक्टूबर के बाद खुल जाएंगे, सिनेमा हॉल में 50 फीसद मूवी लवर्स की बैठकर मूवी देख सकेंगे
स्कूल और कोचिंग संस्थानों को खोलने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है, इस पर 15 अक्टूबर के बाद राज्य सरकार अपने स्तर से निर्णय ले सकेंगीं।
आगरा में एक अक्टूबर से धार्मिक स्थल खोलने के लिए नहीं मिली अनुमति
आगरा में मंदिर, मस्जिद गुरुद्वारा और चर्च बंद हैं, इन्हें खोलने के लिए स्थानी य स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया जाना है। इस मामले में जिला प्रशासन ने निर्णय नहीं लिया है, अभी आगरा में धार्मिक स्थल बंद हैं।