आगरालीक्स …(Agra News 2nd July)आगरा में जिम, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम खोलने की अनुमति, पढे कब से और किस तरह खुलेंगे।
आगरा सहित यूपी में कोरोना के केस कम हो गए हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 के साथ बैठक कर अनलॉक करते हुए जिम, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम को पांच जुलाई से खोलने के निर्देश दिए हैं।
5 जुलाई से ये भी खुल जाएंगे
जिम
मल्टीप्लेक्स
सिनेमाघर
स्टेडियम
वीकएंड लॉकडाउन जारी रहेगा
आगरा सहित यूपी में सप्ताह में पांच दिन की बाजार खुल रहे हैं। शनिवार और रविवार को वीकएंड पर बाजार बंद रखे जा रहे हैं। नई गाइड लाइन के तहत वीकएंड लॉकडाउन जारी रहेगा।
5 दिन पूरी तरह से अनलॉक
अनलॉक की नई गाइड लाइन के तहत अब पांच दिन बाजार से लेकर जिम, मॉल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर पांच दिन तक खुलेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक बाजारों को खोलने की अनुमति दी गई है। शनिवार और रविवार को वीकएडं पर बाजार के साथ मॉल और रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे।
धार्मिक स्थल सात दिन खोलने की अनुमति
वीकएंड पर बाजार बंद रहेंगे, लेकिन मंदिर सहित धार्मिक स्थलों को सात दिन खोलने की अनुमति दी गई है। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सात दिन धार्मिक स्थल खोले जा सकते हैं।
धार्मिक स्थल सात दिन खोलने की अनुमति
वीकएंड पर बाजार बंद रहेंगे, लेकिन मंदिर सहित धार्मिक स्थलों को सात दिन खोलने की अनुमति दी गई है। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सात दिन धार्मिक स्थल खोले जा सकते हैं।
शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी में ये खुले रहेंगे
सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात से रात नौ बजे तक बाजार खुलेंगे। इसके बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
डेयरी, बेकरी
सब्जी फल और दूध की दुकान
शराब के ठेका