आगरालीक्स..(Agra News 2nd July) आगरा में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा श्री पारस हॉस्पिटल प्रकरण पर बोले, कहा कोरोना मरीजों से वसूली करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, एक लाख रोजगार मिलेंगे.
आगरा में दो दिन के लिए आए डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने सीएचसी का निरीक्षण किया। शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश तरक्की कर रहा है। एक साल में एक लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी, आईटी सेक्टर सहित अन्य सेक्टरों में युवाओं को रोजगार मिलेगा।
पारस हॉस्पिटल की अभी चल रही जांच, होगी सख्त कार्रवाई
डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों से वसूली करने वाले निजी अस्पताल और उनके साथ धोखा करने वालों को छोडा नहीं जाएगा। ऐसे हास्पिटल संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री पारस हॉस्पिटल माकड्रिल मामले में अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी, दोषी मिलने पर छोडा नहीं जाएगा।
न्यू इंडिया न्यू उत्तर प्रदेश
डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि न्यू इंडिया की तरह न्यू उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर हो रहा है। नई इंडस्ट्री स्थापित हो रही हैं और रोजगार की संभावनाएं भी बढ रही हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना का डटकर मुकाबला किया और अब कोरोना पॉजिटिविटी रेट एक फीसद से कम पहुंच गया है। वैक्सीन लगाने की गति भी बढाई गई है।