आगरालीक्स…. आगरा के गेस्ट हाउस में नर्स का शव लटका मिला, कुछ घंटे के लिए गेस्ट हाउस में लिया था कमरा, वीडियो।
आगरा के रजवाहा बल्केश्वर की मूल रूप से रहने वाली 32 साल की कुसुम दिल्ली में नर्स है उसकी बल्केश्वर के ही रहने वाले गब्बर से शादी हुई थी। गब्बर सिक्योरिटी गार्ड है, दो बेटी और एक बेटा है। वह पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही थी। शनिवार को अपने मायके बल्केश्वर में अकेली आई थी।
कुछ घंटे के लिए तोरण गेस्ट हाउस में लिया कमरा
कुसुम रविवार सुबह तोरण गेस्ट हाउस कमला नगर पहुंची, यहां बताया कि उसकी ट्रेन लेट है, कुछ घंटे के लिए कमरा चाहिए। वह कमरे में चली गई, कई घंटे बाद भी कुसुम बाहर नहीं आई तो कर्मचारियों ने गेट खटखटाया लेकिन गेट नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया, गेट खोलने पर कमरे में अंदर कुसुम का शव लटका हुआ था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
गेस्ट हाउस के सीसीटीवी की जांच
पुलिस गेस्ट हाउस के सीसीटीवी की जांच कर रही है जिससे पता चल सके कि गेस्ट हाउस में उससे मिलने के लिए तो कोई नहीं आया था। परिजनों से भी तहरीर देने के लिए कहा गया है।