आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में खंदारी—आईएसबीटी फ्लाईओवर पर फिर एक्सीडेंट. एक की मौत की सूचना. एक्टिवा सवार मेटाडोर की चपेट में आया. यहीं एमबीबीएस के दो स्टूडेंट की हुई थी मौत
आगरा में हाइवे के खंदारी—आईएसबीटी फ्लाईओवर पर फिर एक्सीडेंट हुआ है. एक्टिवा सवार बुजुर्ग मेटाडोर की चपेट में आ गए. वह अपनी नातिनी को लेकर आईएसबीटी की तरफ जा रहे थे. नातिनी बाल—बाल बच गई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. इधर हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बता दें कि ये वही कट है जिस पर कुछ दिनों पहले ही एमबीबीएस के दो स्टूडेंट्स की मौत हुई थी.मृतक की पहचान सुरेशचंद्र निवासी नगला महला सिकंदरा के रूप में बताई गई है. बताया जाता है कि किशनचंद अपने पिता सुरेशचंद को दवा दिलाकर एक्टिवा से वापस लौट रहे थे. साथ में किशन की छह साल की बेटी भी थी. आईएसबीटी फ्लाईओवर पर पीछे सेआ रही मेटाडोर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी. इससे तीनों एक्टिवा सवार गिर गए. किशन ओर उनकी बेटी बाईं और गिर गए जबकि उनके पिता दूसरी ओर गिरे. पीछे से आ रही मेटाडोर ने सुरेशचदं गो चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
खबर अपडेट की जा रही है