आगरालीक्स…आगरा में घरेलू हिंसा की शिकार महिला हुई बेहोश. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने सुनीं 42 शिकायतें. सख्त आदेश—घरेलू हिंसा और दुष्कर्म मामलों में तत्कार न्याय दें अधिकारी
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने मंगलवार को सर्किट हाउस, आगरा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुना। इस दौरान एक महिला यहां बेहोश हो गई, जिसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया गया. जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचीं, जिनमें 42 महिलाओं ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र दिये, जिनमें से अधिकतर मामले घरेलू हिंसा से संबंधित थे।अध्यक्ष महोदया ने घरेलू हिंसा, दुष्कर्म और मारपीट जैसे गंभीर मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये । उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों, जिनमें चिकित्सा, पुलिस, कौशल विकास, महिला कल्याण विभाग,विधिक और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे, को पीड़ितों को तत्काल न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महिला हुई बेहोशजनसुनवाई के दौरान ही एक महिला बेहोश हो गई. बमरौली कटारा की रहने वाली इस महिला ने 2023 में बोदला में रहने वाले पति व ससुरालियों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दज्र कराई थी. महिला सुनवाई नहीं होने से अवसाद में थी ओर तीन दिनों से खाना नहीं खा रही थी. आज बबीता चौहान के सामने ही वह बेहोश हो गई. तत्काल उसे घोल पिलाया गया और 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया गया. उन्होंने महिला को उसकी मां के साथ एंबुलेंस में बिठाया और इलाज के लिए भेजा.