आगरालीक्स ..( Agra Crime News ) .. आगरा में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमंचा बनाने की फैक्ट्री पर छापा। दो घंटे में बनाकर दे देते थे तमंचा। वीडियो।
आगरा में शाहगंज क्षेत्र के पथौली में अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे, पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारा। अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी के अनुसार, छापे में महेंद्र सिंह, आजाद सिंह और प्रेम सिंह को अरेस्ट किया गया, ये सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके पास से तमंचे जब्त किए गए हैं।
दो घंटे में बना कर दे देते थे तमंचा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी तमंचा बनाने के लिए सौदेबाजी करते थे, दो घंटे में तमंचा बनाकर दे देते थे, काफी समय से तमंचा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने मौके से नौ तमंचे भी बरामद किए हैं।