अयोध्यालीक्स…रामनवमी पर अयोध्या न आएं रामभक्त। मंदिर ट्रस्ट की अपील। रामलला के दर्शन व सूर्य तिलक का जानें समय…
रामनवमी के सभी कार्यक्रमों का होगा सजीव प्रसारण
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम भक्तों से अपील की है कि वे रामनवमी के अवसर पर अयोध्या आने से बचें। रामनवमी पर अयोध्या में होने वाली पूजा-आरती के सभी कार्यक्रमों के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसका लाभ मोबाइल, टीवी और जगह-जगह पर लगने वाली बड़ी-बड़ी स्क्रीनों पर लिया जा सकेगा।
भीड़ होने की संभावना पर एडवाइजरी जारी
ट्रस्ट की अपील है कि लोग रामनवमी पर अनावश्यक भीड़भाड़ में आने से बचें और भगवान के ऑनलाइन दर्शन करें। बाद में सही समय पर कम भीड़ होने पर अयोध्या पहुंचे और सीधे दर्शन करें।
राम लला का सूर्य तिलक 12.16 से शुरू होगा
के दिन अयोध्या राम मंदिर में दोपहर 12.16 मिनट पर सूर्य की किरणे रामलला का तिलक करेंगी। इसके लिए वैज्ञानिकों ने पूरी तैयारी कर ली है, लगभग पांच मिनट तक सूर्य तिलक होगा।
रामलला के दर्शन तड़के 3.30 से होंगे शुरू
रामनवमी के दिन तड़के 3.30 बजे से रामलला के दर्शन की सुविधा मिलेगी. इस दौरान वीआईपी दर्शन बंद रहेंगे।