आगरालीक्स… आगरा में पालतू कुत्ते पर बाइक चढ़ने पर बवाल, जमकर मारपीट, दुल्हन के पिता सहित कई लोग घायल। अस्पताल में कराया भर्ती।
आगरा में टेढ़ी बगिया से आगे नाई की सराय है। मंगलवार को नाई की सराय निवासी हबीब की बेटी रुखसार को खादी थी, सादाबाद से बारात आई थी। मैरिज होम से शादी थी।
कुत्ते पर चढ़ी बाइक, जमकर मारपीट
हबीब सहित अन्य लोग नाई की सराय से मैरिज होम जाने के लिए घर के बाहर खड़े थे, इसी दौरान नाई की सराय के ही शरीफ और कन्हैया बाइक से आए। बाइक उनके पालतू कुत्ते पर चढ़ गई, हबीब ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया और मारपीट होने लगी।
पत्थर फेंके, कई लोग घायल
दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर अन्य लोग आ गए, हबीब और शरीफ पक्ष ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके, हबीब का आरोप है कि शरीफ पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर उनके घर आ गए और मारपीट की। इससे दुल्हन रुखसार के पिता हबीब सहित अन्य लोगों को चोट आई है, इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। थाने में तहरीर दी है।