आगरालीक्स… आगरा में सुबह सुबह धुंध छाने के बाद तेज धूप निकल रही है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में बुधवार को सुबह धुंध छाई रही, इसके साथ ही ठंडी हवा चली। आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई है और गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में दिन में तेज धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच रहेगा।
7 नवंबर तक का पूर्वानुमान किया जारी
मौसम विभाग ने सात नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, आगरा में सुबह के तापमान में गिरावट आएगी और दोपहर में तापमान बढ़ेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
02-Nov 18.0 33.0 Mainly Clear sky
03-Nov 19.0 33.0 Mainly Clear sky
04-Nov 18.0 33.0 Mainly Clear sky
05-Nov 18.0 33.0 Partly cloudy sky
06-Nov 17.0 32.0 Partly cloudy sky
07-Nov 17.0 31.0 Mainly Clear sky