आगरालीक्स …आगरा में बाइर्क गैंग का दुस्साहस, सुबह सुबह पालीवाल पार्क में टहल रहे व्यापारी के गले से सोने की चेन लूटी, व्यापारी ने दौड़ भी लगाई लेकिन बाइक सवार भाग निकला, वीडियो
आगरा में सोमवार सुबह 7.30 बजे व्यापारी खगेश वाष्र्णेय पालीवाल पार्क में टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से अपाचे सवार बाइक सवार आया, बाइक सवार ने व्यापारी के गले पर झपटटा मारा और चेन तोड़ कर भागने लगा। उसे पकड़ने के लिए व्यापारी ने दौड़ लगाई, शोर भी मचाया लेकिन बाइक सवार फरार हो गया।
पुलिस जांच में जुटी
व्यापारी खगेश का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट पहने हुए था, बाइक पर नंबर थे लेकिन वे बाइक सवार को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे इसके चलते नंबर ठीक से देख नहीं पाए। उन्होंने बताया कि चेन लूटने के बाद बाइक सवार वजीरपुरा की तरफ भाग गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।