आगरालीक्स.. वीडियो न्यूज… आगरा में युवती का नहाते हुए वीडियो बनाया, युवती ने की सुसाइड, एक अरेस्ट।
आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र की रहने वाली 19 साल की युवती अपने घर पर नहा रही थी, पड़ोस में रहने वाले युवकों ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया। शनिवार को युवती फंदे पर लटकी मिली, इस मामले में युवती ने थाना खेरागढ़ में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाए हैं कि पड़ोस में रहने वाले युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे।
नहाते हुए वीडियो बनाया, इसके बाद छत के रास्ते से घर में घुस आए और उनकी बेटी को ब्लैकमेल करते हुए उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। उनकी बेटी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। गले पर चाकू रख दिया।
फंदे पर लटका मिला शव
शनिवार को युवती का शव घर में फंदे पर लटका मिला था, इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार का कहना है कि एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।